Wtc 2023 final: Cricket News & Match Updates
WTC फाइनल: शमी की गेंद पर स्मिथ का अजीबोगरीब रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो
स्टीव स्मिथ (Steven Smith) अक्सर बल्लेबाजी के दौरान अजीब फेशियल एक्सप्रेशंस देने के लिए जाना जाता है। इसकी झलक उन्होंने एक बार फिर लंदन में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप ((World Test Championship) फाइनल के दौरान दिखाई। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की एक गेंद पर स्मिथ का अजीब फेशियल एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लंच ब्रेक के बाद 29वें ओवर में यह घटना घटी जब शमी ने ऑफ स्टंप के ठीक बाहर एक गुड लेंथ गेंद फेंकी। स्मिथ ने गेंद को छोड़ने का मन बनाया लेकिन वह थोड़ा पीछे आ गया और गेंद ऑफ स्टंप से टकराने से ज्यादा दूर नहीं। थी गेंद छोड़ने के तुरंत बाद, स्मिथ ने इशारा किया कि गेंद देर से कैसे मूव हुई। इस पल को कैमरामैन ने पूरी तरह से कैद कर लिया और इस घटना का वीडियो ICC ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो तुरंत वायरल गया भी इस वीडियो को देखकर जमकर मजे लेते हुए कमेंट कर रहे है। Read More...