Womens asia cup t20
Womens Asia Cup T20, 2024: UAE को करारी मात देने के बाद आया कप्तान हरमनप्रीत का बयान, कह ये बड़ी बात
वूमेंस एशिया कप टी20, 2024 (Womens Asia Cup T20, 2024) के 5वें मैच में इंडिया ने UAE को 78 रन से मात दे दी। ये इंडिया की लगातार दूसरी जीत है। वो टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारे है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में मिली शानदार जीत के बाद इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर (HarmanPreet Kaur) ने कहा कि हमें जोखिम भरे शॉट खेलने के बजाय कड़ी मेहनत करनी होगी। ऋचा को श्रेय जाता है। उनकी वजह से हम लक्ष्य तक पहुंचे।
हरमनप्रीत ने कहा कि, "हाँ, मैं बिल्कुल ठीक हूँ (वह अंत तक मैदान से बाहर थी)। बहुत अच्छा लग रहा। जब जेमी और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हमने बात की कि हमें जोखिम भरे शॉट खेलने के बजाय कड़ी मेहनत करनी होगी। हमारा ध्यान प्रति ओवर 7-8 रन बनाने पर था। जब ऋचा आई तो मैंने उससे बस यही कहा कि गेंद को देखती रहो और देखो कि विकेट कैसा खेल रहा है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। मेरी भूमिका सिर्फ पिच पर बने रहने और स्ट्राइक रोटेट करते रहने की थी। जब भी ढीली गेंदें आएं तो उन्हें बाउंड्री में बदलो। ऋचा को श्रेय जाता है। उनकी वजह से हम लक्ष्य तक पहुंचे। जब भी हम भारत में महिला क्रिकेट की बात करते हैं तो कुल मिलाकर बहुत अच्छी यादें होती हैं। यह मुझे हमेशा पॉजिटिव एनर्जी देता है।"
Related Cricket News on Womens asia cup t20
-
மகளிர் ஆசிய கோப்பை 2024: மந்தனா, ஷஃபாலி அதிரடியில் பாகிஸ்தானை பந்தாடியது இந்தியா!
Womens Asia Cup T20 2024: பாகிஸ்தான் மகளிர் அணிக்கு எதிரான லீக் போட்டியில் இந்திய மகளிர் அணி 7 விக்கெட் வித்தியாசத்தில் அபார வெற்றியைப் பதிவுசெய்து அசத்தியது. ...
-
Womens Asia Cup T20, 2024: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट…
वूमेंस एशिया कप टी20, 2024 के दूसरे मैच में इंडिया की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59