Wi vs sco: Cricket News & Match Updates
WI vs SCO: वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया, शेफर्ड ने ली हैट्रिक तो शिमरोन हेटमायर ने लगाई हाफ सेंचुरी
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया जिसे वेस्टइंडीज ने 35 रनों से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया। कैरेबियाई टीम की इस जीत में मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर और स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने अहम भूमिका निभाई।
इस मैच में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी रही लेकिन जब शिमरोन हेटमायर क्रीज़ पर आए तो रनगति ने रफ्तार पकड़ ली। हेटमायर ने 36 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के ठोककर 64 रनों की पारी खेली। वहीं, उनके अलावा ब्रैंडन किंग (30 गेंदों पर 35 रन), रोवमैन पॉवेल (14 गेंदों पर 24 रन), और शेरफेन रदरफोर्ड (13 गेंदों पर 26 रन) ने अहम रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। Read More...