Wi vs nz 1st t20i: Cricket News & Match Updates
शिमरोन हेटमायर का शानदार कैच, देखते ही आएगी कीरोन पोलार्ड की याद; देखें VIDEO
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच जमैका में कीवी टीम ने 13 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। यह मैच मेहमान टीम के नाम रहा, लेकिन इसके बावजूद चर्चाओं के केंद्र में कैरेबियाई स्टार शिमरोन हेटमायर हैं। दरअसल, इस मुकाबले में शिमरोन हेटमायर ने बाउंड्री पर एक शानदार कैच लपका जिसे देखकर सभी के मुंह खुले के खुले रहे गए। इस घटना का वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, 25 साल के शिमरोन हेटमायर का कैच बेहद ही शानदार था और कहीं ना कहीं हेटमायर का अंदाज फैंस को कैरेबियाई स्टार कीरोन पोलार्ड की याद जरूर दिला सकता है। पोलार्ड इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अभी भी उनके जलवे हैं। हेटमायर ने पोलार्ड की तरह ही बाउंड्री पर एक हाथ से ऊंची छलांग लगाकर कैच पकड़ा है। Read More...