Wi vs ind 1st test: Cricket News & Match Updates
अश्विन के 5 विकेट की मदद से वेस्टइंडीज पहले दिन 150 पर लुढ़की, पहले दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 80/0
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन स्टंप्स तक 23 ओवरों में बिना विकेट खोये 80 रन बना लिए है। वो अब वेस्टइंडीज के स्कोर से मात्र 70 रन पीछे है। वहीं स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की शानदार गेंदबाजी की मदद से वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में 64.3 ओवरों में 150 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।
वेस्टइंडीज की तरफ से पारी की शुरुआत करने क्रैग ब्रैथवेट और तेगनारायण चंद्रपॉल बल्लेबाजी करने आये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 31 (77) रन जोड़े। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने तेगनारायण चंद्रपॉल को आउट करते हुए तोड़ा। तेगनारायण ने 12(44) रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए रेमन रीफ़र आये। हालांकि थोड़ी देर बाद अश्विन ने क्रैग ब्रैथवेट को 20(46) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर जर्मेन ब्लैकवुड आये। Read More...