West indies: Cricket News & Match Updates
वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
गेब्रियल ने संन्यास की जानकारी बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये दी। उन्होंने कहा, "पिछले 12 सालों से मैंने खुद को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए समर्पित कर दिया था और इस दौरान क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर पर खेलना मेरे लिए सबसे बेहतरीन था। अपने पसंदीदा खेल में वेस्ट इंडीज का प्रतिनिधित्व करना मुझे बहुत ख़ुशी देता है। लेकिन जैसा कहा जाता है कि हर चीज का अंत आता है, लिहाजा आज मैं भी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर से संन्यास ले रहा हूं।"
शैनन गेब्रियल ने संन्यास की घोषणा के बाद कहा, "सबसे पहले मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और साथ ही अपने परिवार का भी शुक्रगुजार हूं जिसने इस दौरान मेरा हर कदम पर साथ दिया। इसके अलावा मैं क्रिकेट वेस्ट इंडीज , मेरे कोच और सभी स्टाफ़ का भी आभारी हूं। शब्दों में मैं उनके योगदान को नहीं समेट सकता जिन्होंने सालों तक मेरा साथ दिया। अंत में मैं अपने उन सहयोगियों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जो हर पल मेरे साथ थे और उन्होंने मेरे इस सफर को यादगार बनाया। मैं ये भी कहना चाहूंगा कि आगे मैं अपने देश (त्रिनिदाद और टोबैगो), क्लब और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टीम के लिए उसी प्यार और समर्पण के साथ खेलना जारी रखूंगा जैसे अपने पूरे करियर में करता आया हूं।" Read More...