Wasim jaffer: Cricket News & Match Updates
हेडिंग्ले टेस्ट के लिए वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, RoKo की जगह इन खिलाड़ियों को किया शामिल
ENG vs IND 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। वसीम जाफर का मानना है कि रोहित और कोहली की टेस्ट रियायरमेंट के बाद टेस्ट इलेवन में करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन या साईं सुदर्शन में से किसी एक को जगह मिलनी चाहिए।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। वसीम जाफर ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए हेडिंग्ले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन साझा की है। इस टीम में उन्होंने ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है, वहीं नंबर-3 की पॉजिशन के लिए उनका मानना है कि अभिमन्यु ईश्वरन या साईं सुदर्शन में से किसी एक को जगह मिलनी चाहिए। Read More...