Washington sundar: Cricket News & Match Updates
Washington Sundar की मेगा ऑक्शन में हो जाएगी मौज, एक नहीं दो नहीं ये तीन टीमें लगा सकती है करोड़ों की बोली
पुणे टेस्ट में धमाले मचाने वाले ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की आईपीएल मेगा ऑक्शन में खूब मौज हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार वाशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी रिटेन नहीं करेगी जिसके बाद वो मेगा ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहां एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन टीमें उन पर करोड़ों की बोली लगा सकती है।
TOI की रिपोर्ट्स के अनुसार मेगा ऑक्शन में अगर वाशिंगटन सुंदर उपलब्ध होते हैं तो मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स उन पर बड़ी बोली लगा सकती है। उन्हें उनके एक विश्वसनीय सूत्र ने ये जानकारी दी है। सूत्र ने कहा, 'सुंदर नीलामी पूल में जाने के लिए उत्सुक हैं। फिलहाल, कम से कम तीन टीमें - मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने उनमें बहुत रुचि दिखाई है। वह सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेंशन सूची में नहीं होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड का उपयोग करके सुंदर को आईपीएल नीलामी में बरकरार रख सकता है।' Read More...