Vishmi gunaratne injury: Cricket News & Match Updates
World Cup 2025: क्या दोबारा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आएंगी Vishmi Gunaratne? स्ट्रेचर पर लेटकर जाना पड़ा था बाहर
Vishmi Gunaratne Injury Update: श्रीलंका क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ विशमी गुणरत्ने (Vishmi Gunaratne) से जुड़ी एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी है कि शुक्रवार, 17 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के 18वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका (Sri Lanka Women vs South Africa Women) के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए उन्हें जो चोट आई, वो कोई गंभीर चोट नहीं है और विशमी एक बार फिर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आएंगी।
जान लें कि 20 वर्षीय विशमी गुणरत्ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका की इनिंग के 5वें ओवर के दौरान रन लेते हुए चोटिल हो गईं थी। साउथ अफ्रीका के लिए ये ओवर मारिजाने कैप कर रहीं थी जिनकी चौथी गेंद पर उन्होंने मिड ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई थी। यहां साउथ अफ्रीकी फील्डर ने गेंद को तेजी से पकड़ा और सीधा नॉन स्ट्राइक की तरफ थ्रो किया। Read More...
Related Cricket News for Vishmi gunaratne injury - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14