Venkatesh prasad: Cricket News & Match Updates
Happy Birthday Venkatesh Prasad : खिलाड़ी, कोच और अब प्रशासक, वेंकटेश प्रसाद हर भूमिका में असरदार रहे हैं
भारतीय क्रिकेट में जब भी तेज गेंदबाजों की चर्चा होती है, तो निश्चित रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम आता है। एक योद्धा की तरह क्रिकेट के मैदान में विपक्षी टीम से लड़ने वाले वेंकटेश प्रसाद संन्यास के बाद कोच और प्रशासक की भूमिका में सफल रहे हैं। मौजूदा समय में वह कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
वेंकटेश प्रसाद का जन्म 5 अगस्त 1969 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने 1994 में 25 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। 1994 से लेकर 2001 तक वह टेस्ट और वनडे में जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले के साथ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का प्रमुख चेहरा रहे। प्रसाद ने सात साल के अपने करियर में 33 टेस्ट और 161 वनडे खेले। उन्होंने टेस्ट में 96 और वनडे में 196 विकेट लिए। वेंकटेश प्रसाद ने 21 मार्च 2005 को 35 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा की। Read More...