Tim southee: Cricket News & Match Updates
ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, Fakhar Zaman ने टिम साउदी को एक हाथ से जड़ दिया छक्का; देखें VIDEO
Fakhar Zaman SIX: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का मुकाबला खेला जा रहा है जहां पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ फखर जमान का बल्ला न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों पर खूब बरसा है। इस मैच में फखर जमान ने महज 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किाया जिसके दौरान उन्होंने 9 बड़े छक्के लगाए। इसी बीच फखर के बैट से एक ऐसा छक्का निकला जिसे देखकर आपको उनकी बाजुओं की ताकत का अंदाजा लग सकता है।
दरअसल, फखर का यह छक्का पाकिस्तान की इनिंग के 9वें ओवर में देखने को मिला। कीवी टीम के लिए ओवर टिम साउदी कर रहे थे और इसी बीच साउदी के ओवर की पांचवीं गेंद पर फखर जमान ने सिर्फ अपने एक हाथ से गजब का छक्का जड़ा। यहां साउदी ने स्लोअर बॉल डाला था जिस पर फखर ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ 65 मीटर का गजब छक्का लगाया। Read More...