Tim southee: Cricket News & Match Updates
35 साल के टिम साउदी ने The Hundred में रचा इतिहास, 5 विकेट झटककर बना डाला ये रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने सोमवार (12 अगस्त) को बर्मिंघम फीनिक्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच एजबेस्टन में खेले गए द हंड्रेड 2024 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। 35 साल के साउदी ने ट्रेंट ऱॉकेट्स के खिलाफ अपने कोटे की 20 गेंद में 12 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने टॉम बैंटन, जो रूट, टॉम अलसोप, लुईस ग्रेगरी और सैम कुक को अपना शिकार बनाया।
साउदी द हंड्रेड (पुरुष) के इतिहास में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जोशुआ लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ा,जिन्होंने द हंड्रेड 2022 में ओवल इंविंसिबल्स के खिलाफ हुए मैच में 13 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कैलविन हैरिसन हैं, जिन्होंने 2023 में नॉदर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ 11 रन देकर 5 विकेट लिए थे। Read More...