The hundred: Cricket News & Match Updates
एलेक्स हेल्स का पावर शो, मॉन्स्टर छक्का जड़कर मैदान के बाहर उड़ाई गेंद; देखें VIDEO
इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसका 17वां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और ओवल इनविंसिबल के बीच खेला गया था। इस मैच में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स ने 59 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 25 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में एलेक्स हेल्स ने ओवल इनविंसिबल के गेंदबाज़ों के खिलाफ खुब चौके-छक्के लगाए, लेकिन उनकी पारी के दौरान मोहम्मद हसनैन की गेंद पर निकला छक्का फैंस का दिल जीत गया। अब इस सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के विस्फोक बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स ने 29 बॉल पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 59 रन जड़े। एलेक्स हेल्स की पारी 203.44 की स्ट्राइक रेट से आगे बढ़ी जिसके दौरान उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों पर बिल्कुल भी तरस नहीं दिखाया। हेल्स के बल्ले से निकलने वाले सिक्स काफी दूर-दूर जाकर गिरे, लेकिन मोहम्मद हसनैन के खिलाफ बल्लेबाज़ ने सिर्फ सिक्स ही नहीं मारा बल्कि बॉल को मैदान के बाहर तक फेंक दिया। Read More...