Team india: Cricket News & Match Updates
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए सोमवार को हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, 20 महीने बाद स्टार क्रिकेटर की वापसी पक्की
भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की शुरूआत 19 सितंबर से चेन्नई में होगी। इस मुकाबले के लिए सोमवार (9 सितंबर) को भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। क्रिकबज की खबर के अनुसार इस सीरीज से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। दिसंबर 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद पंत ने इस साल आईपीएल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की और फिर भारत के लिए टी-20 औऱ वनडे मैच खेले। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट दिसंबर 2022 में खेला था।
पंत का चयन लगभग तय लग रहा है, और यह टीम मैनेजमेंट - कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर पर निर्भर करेगा कि वे 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं। पंत को ध्रुव जुरेल से चुनौती मिलेगी, जिन्होंने पंत की गैरमौजूदगी में में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। Read More...