Team india: Cricket News & Match Updates
कप्तान विराट कोहली की धमाकेदार पारी के बावजूद भारत हारा, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
कप्तान विराट कोहली (85) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारत को मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 12 रनों से हार मिली। भारत ने हालांकि इस हार के बावजूद तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह कप्तान की शानदार पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। इसका कारण यह रहा कि भारत की ओर सिर्फ कोहली ही चल सके। शिखर धवन ने 28 रन बनाते हुए कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की थी जबकि हार्दिक पांड्या (20) ने पांचवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की।
कोहली ने अपनी 61 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। अंत में शार्दूल ठाकुर ने सात गेदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर भारत की नैया पार लगाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। Read More...