T20 world cup: Cricket News & Match Updates
'बिलियन डॉलर वाली इंडस्ट्री पीछे रह गई और हम आगे निकल गए': रमीज राजा
भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत हासिल नहीं कर सकी। एडिलेड में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराकर उनका सफर खत्म किया। इस हार के बाद अब दुनियाभर से भारतीय टीम के प्रदर्शन पर रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने भी इंडियन टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद तंज कसा है। रमीज राजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री पीछे रह गई और हम आगे निकले गए।
दरअसल, रमीज राजा का यह तंज आईपीएल को लेकर था। पीसीबी के चेयरमैन ने बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री कहते हुए इंडियन टीम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'हम अपने आप पर शक करते रहते हैं। आप देखें वर्ल्ड क्रिकेट कितना पीछे रह गया है और पाकिस्तान कितना आगे निकला है। आप देखें, इस वर्ल्ड कप में नजर आ गया है कि बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री वाली टीम पीछे रह गई और हम जो हैं वो आगे निकल गए हैं। तो हम कई चीज तो ठीक कर रहे हैं इसलिए उसको आप एंन्जॉय भी करें और रिसपेक्ट भी करें। पिछले महीने इस टीम के तीन प्लेयर आईसीसी के बेस्ट प्लेयर डिक्लेयर हुए हैं। तो कई चीज तो ठीक कर रहे हैं ना।' Read More...