T20 world cup: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की तूफानी फिफ्टी से भारत ने USA को 29 रन से हराया, जीत से किया आगाज
गत चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर यूएसए को 29 रन से हरा दिया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम के दिए 162 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी यूएसए के शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे। सलामी बल्लेबाज एंड्रियस गौस 6, सैतेजा मुक्कमल्ला 2, और कप्तान मोनांक पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। 13 पर 3 विकेट गंवा चुकी यूएसए को मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर स्कोर को 71 तक ले गए। मिलिंद इसी स्कोर पर 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 98 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में संजय कृष्णमूर्ति भी 37 रन बनाकर आउट हो गए। Read More...