Advertisement
T20 match: Cricket News & Match Updates
Advertisement
ईशान और तिलक ने कमाल की पारी खेली, अंतिम मैच में 1-2 बदलाव संभव: कप्तान अय्यर
T20 Match: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 90 रन से दमदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी को सराहा है। इसी के साथ कप्तान ने सीरीज के निर्णायक मैच में बदलाव का संकेत भी दिया।
शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान टीम 17.5 ओवरों में सिर्फ 129 रन पर सिमट गई।
टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरा मुकाबला जीतकर मेहमान टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। Read More...
Related Cricket News for T20 match - Tesst
भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना
T20 Match: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 219/5 का स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में 9वीं बार टी20 क्रिकेट में 200+ का आंकड़ा छुआ है। इसी के साथ भारत ने कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट के दौरान सबसे ज्यादा बार इस आंकड़े को छूने के मामले में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
By IANS News • 1 week ago
'मां के लिए था वो सेलिब्रेशन', परिवार और कोच को समर्पित किया वैभव ने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक
T20 Match: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वैभव ने कहा कि करियर की शुरुआत में ही अच्छा प्रदर्शन करना आने वाले मैचों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
By IANS News • 1 week ago
मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा: मयंक यादव
T20 Match: भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 7 विकेट से हराया। जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की जीत में गेंद से अहम योगदान मयंक यादव ने दिया। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
By IANS News • 1 week ago
'बतौर कप्तान पहली जीत पर बेहद खुश हूं', भारतीय कप्तान अय्यर ने वैभव-मयंक को सराहा
T20 Match: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव के साथ 'प्लेयर ऑफ द मैच' मयंक यादव को भी सराहा है।
By IANS News • 1 week ago
वैभव का तूफानी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा, टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त
T20 Match: वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
By IANS News • 1 week ago
India vs Zimbabwe: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट, मयंक यादव के नाम रिकॉर्ड
India vs Zimbabwe पहले टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने ब्रायन बेनेट को आउट करते हुए एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम किया और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई।
By IANS News • 1 week ago
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने ठोका 278 स्ट्राइक रेट से तूफानी शतक, राजस्थान रॉयल्स ने SRH के सामने रखा 229 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 278 के स्ट्राइक रेट से तूफानी शतक जड़कर में एक बार फिर सनसनी मचा दी।
By Ankit Rana • 3 months ago
IPL 2026: अभिषेक ने बल्ले से किया धमाका और मलिंगा ने गेंद से ढाया कहर, SRH ने दिल्ली को दी 47 रन से बड़ी हार
आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 195 रन तक ही पहुंच सकी।
By Ankit Rana • 3 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: 'यहां आकर अच्छा लगा', नामीबिया के खिलाफ मुकाबले को लेकर उत्सुक वाशिंगटन
Team India Arrives: भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। चोट से रिकवरी के बाद भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। वह इस मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं।
By IANS News • 5 months ago
VIDEO: गेंद लगी, बेल हिली लेकिन गिरी नहीं! जितेश शर्मा ऐसे बचे आउट होने से कि सब देखकर रह गए दंग
मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। लेकिन इसी बीच भारत की पारी के दौरान जितेश शर्मा ने एक अजीबो-गरीब तरीके से आउट होने से बचकर सभी को चौंका दिया। गेंद बेल को छू गई, हिली लेकिन गिरने से इनकार कर दिया।
By Ankit Rana • 7 months ago
दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को अनुबंधित किया
New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने मुस्तफिजुर रहमान को अनुबंधित किया है, क्योंकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने निजी कारणों से टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष मैचों से हटने का विकल्प चुना है।
By IANS News • 1 year ago
स्मृति मंधाना की तूफानी पारी, बेंगलुरु ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया!
महिला टी20 लीग के चौथे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना (87 रन, 47 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को..
By Ankit Rana • 1 year ago
वरुण चक्रवर्ती के समर्थन में आगे आये रविचंद्रन अश्विन
New Delhi: भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपने पहले वनडे कॉल-अप के कगार पर हो सकते हैं, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान और दुबई में खेली जाने वाली आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की अंतिम टीम में उन्हें शामिल करने की जोरदार वकालत की है।
By IANS News • 1 year ago
अर्शदीप सिंह को आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया
New Delhi: 2024 में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शनिवार को आईसीसी अवार्ड्स में आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
By IANS News • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement