Suresh raina: Cricket News & Match Updates
MS Dhoni Birthday: थाला के जन्मदिन पर चिन्ना थाला ने शेयर किया स्पेशल VIDEO; 31 सेकेंड में फैंस हुए इमोशनल
MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। थाला के खास दिन पर चिन्ना थाला या कहें धोनी के सबसे जिगरी यारों में से एक सुरेश रैना ने अपने भाई जैसे दोस्त को खास अंदाज में विश किया है। जी हां, सुरेश रैना ने माही के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है जो धोनी और रैना के रिश्ते की मजबूती को दर्शाता है। यह वीडियो देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।
सुरेश रैना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 31 सेकेंड का यह वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने कई सारी तस्वीरें जोड़ी हैं जिसमें धोनी और रैना मैदान पर जीत का जश्न मनाते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी खास है। दरअसल, चिन्ना थाला ने सुशांत सिंह की वन ऑफ द बेस्ट मूवी में से एक छिछोरे का 'वो दिन भी क्या दिन थे' गाना वीडियो के बैकग्राउंड पर डाला है जिस वजह से यह वीडियो देखकर फैंस इमोशनल हो चुके हैं। Read More...