Suresh raina: Cricket News & Match Updates
क्या रोहित और विराट ने दलीप ट्रॉफी न खेलकर की बड़ी गलती? इस पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा
दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में भारत के कई सीनियर बल्लेबाज खेल रहे है लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इससे दूरी बना रखी है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा है कि रोहित और विराट दोनों को यह घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहिए। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने भी रोहित और विराट के दलीप ट्रॉफी 2024 में खेलने की वकालत की थी।
रैना ने कहा कि, "हां, उन्हें खेलना चाहिए था, आप देखिए कि आईपीएल खत्म होने के बाद से हमने रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है। चूंकि, हम एक महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए हमें 4 दिवसीय क्रिकेट खेलना चाहिए और इसकी आदत डालनी चाहिए कि चौथे दिन विकेट कैसा व्यवहार करेगा। मुझे लगता है कि वे काफी परिपक्व हो गए हैं जब वे 4-5 दिनों के लिए फिर से इकट्ठा होंगे और प्रैक्टिस करना शुरू करेंगे। कभी-कभी, परिवार के साथ समय भी महत्वपूर्ण होता है।" Read More...