Stuart broad: Cricket News & Match Updates
रुट ने दिखाई गजब फुर्ती, पलक झपकते ही पकड़ा हेड का कैच, देखें वीडियो
एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रुट (Joe Root) ने ट्रैविस हेड (Travis Head) का शानदार कैच पकड़ते हुए सुर्खिया बटोरी। हेड ने पहली पारी में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वो दूसरी पारी में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे लेकिन रुट के शानदार कैच पकड़ने की वजह से उनकी पारी का अंत जल्दी हो गया। रुट ने ये कैच पकड़ते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए है।
स्टुअर्ट ब्रॉड पारी का 68वां ओवर फेंकने के लिए आये। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद हेड के शरीर पर डाली और वो इस गेंद को खेलते समय सहज नहीं दिखे और गेंद उनके बल्ले से टकराकर शार्ट लेग पर गयी और वहां फील्डिंग कर रहे रुट ने डाइव लगाते हुए बाएं हाथ से हेड का शानदार कैच पकड़ा। हेड ने 16 गेंद में एक चौके की मदद से 7 रन बनाये। रुट ये कैच पकड़ते ही सबसे छोटी उंगली से डगआउट की ओर कुछ इशारा भी किया। वहीं रुट अब इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। रुट के 132 टेस्ट मैच में अब 176 कैच हो गए है। दूसरे स्थान पर एलिस्टेयर कुक मौजूद है। उन्होंने 161 मैचों में 175 कैच पकड़े है। वहीं तीसरे स्थान पर एंड्रयू स्ट्रॉस ने अपना कब्जा जमाया है। उन्होंने 100 मैच में 121 कैच पकड़े है। Read More...
Related Cricket News for Stuart broad - Tesst
Root ने हिलाई ऑस्ट्रेलिया की जड़े, लॉर्ड्स में पकड़ा ट्रेविस हेड का करिश्माई कैच; देखें VIDEO
Ashes 2023: KP, Vaughan Blast England For 'Shambolic' Performance, Causal Approach In Second Test
Ashes 2023: Australia's Depth And Ability To Play In Any Situation Gives Them Advantage Over England, Says Tim Paine
ओली रॉबिंसन के बचाव में उतरे स्टुअर्ट ब्रॉड, बोले- 'आखिर हम जा कहां रहे हैं'
Ashes 2023: A Lot Has Been Made Of The Exchange Between Robinson And Khawaja, Says Broad
ICC Test Rankings: Joe Root Replaces Marnus Labuschagne As New Top-Ranked Batter In ICC Men's Test Rankings
Ashes 2023: दो विकेट से हार के बाद खिलाड़ी पूरी तरह से निराश हैं :बेन स्टोक्स
Ashes 2023: 'Players Are In Absolute Pieces, We Are Devastated', Says Ben Stokes After Edgbaston Loss
Ashes 2023: Cummins, Lyon Help Australia Win First Test In A Nail-Biting Finale
1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, 75 साल बाद रचा इतिहास
मोईन अली की फिरकी में फंसे ट्रैविस हेड, ऐसे गवाया अपना बड़ा विकेट, देखें वीडियो
स्टुअर्ट ब्रॉड संन्यास लेने तक अपना सब कुछ झोंक देंगे: नासिर हुसैन
Ashes 2023: Stuart Broad Is Going To Give It Everything Until He Hangs Up His Boots, Says Nasser Hussain
ஆஷஸ் 2023: மிரட்டும் இங்கிலாந்து, திணறும் ஆஸ்திரேலியா; வெற்றி யாருக்கு?
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50