Steve smtih: Cricket News & Match Updates
टी-20 में ओपनिंग करेंगे स्टीव स्मिथ, जॉर्ज बेली ने किया SA टूर से पहले खुलासा
ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के चयन अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने ये भी साफ कर दिया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्टीव स्मिथ पारी की शुरुआत करेंगे।
जॉ्र्ज बेली के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी रिएक्शंस दे रहे हैं। हो सकता है कि ये नई बैटिंग पोजिशन स्मिथ के टी-20 करियर को रिवाईव कर दे क्योंकि 2022-23 बिग बैश लीग (बीबीएल) में स्टीव स्मिथ ने ऊपर बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने सिडनी सिक्सर्स के लिए सिर्फ पांच मैचों में 174.75 की स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए थे। Read More...