Steve smith: Cricket News & Match Updates
VIDEO : 1 बॉल पर बने 16 रन, स्टीव स्मिथ के सामने कांपा बॉलर
बिग बैश लीग 2023 के 53वें मैच में सिडनी सिक्सर्स का सामना होबार्ट हरिकेंस से हुआ। पिछले दो मैचों में लगातार शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर गेंदबाज़ों का भूत बनाते हुए 33 गेंदों में 66 रनों की पारी खेल डाली। इस मैच में भी स्मिथ जैसे खेल रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि स्मिथ लगातार तीसरा शतक भी लगा देंगे लेकिन वो फुलटॉस गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
स्मिथ की इस पारी में 4 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले। स्मिथ की शानदार बैटिंग सिक्सर्स की पारी के दौरान हाइलाइट्स रही लेकिन उनकी पारी के दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इस मैच में फैंस को वो नजारा देखने को मिला जो अक्सर फैंस को देखने को नहीं मिलता है। इस मैच में सिडनी की पारी के दौरान एक गेंद पर ही 16 रन बन गए, क्यों सुनकर झटका लगा ना कि एक गेंद पर 16 रन कैसे बन गए, तो चलिए आपको बताते हैं कि ये हुआ कैसे। Read More...