Stephen fleming: Cricket News & Match Updates
क्या धोनी ले लेंगे IPL 2023 के बाद रिटायरमेंट? स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
आईपीएल 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद चेपॉक में मौजूद हजारों फैंस को निराशा हाथ लगी लेकिन मैच खत्म होने के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक बड़ा बयान दिया है जो करोड़ों फैंस को खुश कर सकता है। ये बयान एमएस धोनी की रिटायरमेंट से जुड़ा हुआ है।
इस सीजन की शुरुआत से पहले ही ये अटकलें चल रही हैं कि ये एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है और जिस तरह से हर स्टेडियम में धोनी को देखने के लिए फैंस पहुंच रहे हैं और धोनी मैचों के दौरान अपने पुराने किस्सों को याद कर रहे हैं उसे देखकर फैंस का शक यकीन में बदल रहा है कि इस सीजन के अंत के साथ ही एमएस धोनी के आईपीएल करियर का भी अंत हो जाएगा लेकिन शायद ऐसा ना हो क्योंकि स्टीफन फ्लेमिंग का बयान ये बताता है कि धोनी इस सीजन के बाद भी खेलना जारी रख सकते हैं। Read More...