Advertisement
Sports governance news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
बांग्लादेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, तमीम इकबाल बने BCB के नए प्रेजिडेंट
बांग्लादेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अमीनुल इस्लाम के बाद तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 37 साल की उम्र में तमीम BCB के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन गए हैं और वो 11 सदस्यों वाली एक एड-हॉक समिति का नेतृत्व करेंगे। ये फैसला BCB बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स को भंग करने के बाद लिया गया है।
इस 11 सदस्यों वाली समिति में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मिन्हाजुल अबेदिन और पूर्व क्रिकेटर व टीवी कमेंटेटर अथर अली खान शामिल हैं। अन्य सदस्यों में रशना इमाम, मिर्ज़ा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसराफ़िल खसरू, तंजिल चौधरी, सलमान इस्फ़हानी, रफ़ीकुल इस्लाम और फ़हीम सिन्हा शामिल हैं। तमीम की नियुक्ति एक पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफ़ारिशों के बाद हुई है। Read More...
Tamim Iqbal President Bangladesh Cricket Board BCB Chairman Cricket Board News ICC Update News Bangladesh Cricket Update Sports Governance News
Related Cricket News for Sports governance news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14
Advertisement