South africa test: Cricket News & Match Updates
कब खत्म होगा कोलकाता और मुंबई का इंतजार? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो दशक पहले हुआ था आखिरी टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच, चाहे भारत में हो या फिर ऑस्ट्रेलिया में, हमेशा रोमांचक होता है। दोनों देशों के बीच भारत में जब भी टेस्ट मैच खेला जाता है, तो हर बड़ा शहर जहां अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाते हैं, वहां के दर्शक उम्मीद करते हैं कि उनके शहर को मेजबानी मिले। बीसीसीआई कोशिश भी करती है कि हर शहर को मेजबानी का मौका मिले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट के आयोजन को लेकर बीसीसीआई उदासीन रही है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला 2001 में हुआ था। वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ की यादगार बल्लेबाजी और हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने उस मैच में फॉलोऑन खेलने के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारत की यह जीत टेस्ट क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया कई बार टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई लेकिन ईडन गार्डन में एक भी मैच नहीं हुआ, यह सोचनीय है। Read More...