Sl vs sa: Cricket News & Match Updates
क्या श्रीलंका ने T20 WC 2024 के दौरान टीम होटल में की थी शराब पार्टी, बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम होटल में अपने कई खिलाड़ियों और अधिकारियों पर लगे शराब पार्टी के हालिया आरोपों को नकारा है। श्रीलंका क्रिकेट का ये बयान तब आया जब एक अखबार ने 7 जुलाई को श्रीलंका टीम पर शराब पार्टी का आरोप लगाते हुए की खबर छाप दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर श्रीलंका टीम किरकिरी हो रही थी। अब एसएलसी ने इस आरोप को पूरी तरह से झूठा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया है।
अखबार में छापी गयी उस खबर में कहा गया था कि कम से कम पांच प्रमुख खिलाड़ी, जिनमें तीन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज, एक अनुभवी तेज गेंदबाज और एक मशहूर ऑलराउंडर शामिल थे। ये सभी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले रात में होटल के एक कमरे में देर रात शराब पीने के सेशन में शामिल थे। इस आर्टिकल में आरोप लगाया गया कि एक नवनियुक्त सहायक कोच और एक प्रमुख खिलाड़ी का मैनेजर, जो मौजूदा टीम में आठ प्रमुख खिलाड़ियों को मैनेज करते है वो भी इस पार्टी का हिस्सा थे। Read More...