Sl vs oma: Cricket News & Match Updates
SL vs OMA: श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से रौंदा, पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंची टीम
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम अपने ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था जिसके जवाब में ओमान की टीम सिर्फ 120 रन ही बना सकी और लंकाई टीम ने 105 रन से आसान सी जीत हासिल कर ली।
इस मैच में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने उनका ये फैसला गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर टांग दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 225 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया जिसमें कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और कप्तान दसुन शनाका (50) ने शानदार अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, ओमान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जितेन रामानंदी ने लिए। Read More...
Related Cricket News for Sl vs oma - Tesst
वानिंदु हसरंगा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बने
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14