Advertisement
Sl vs ind test series: Cricket News & Match Updates
Advertisement
'यह भारत लड़ेगा और जवाब भी देगा', Asitha Fernando के साथ हुई झड़प पर Yashasvi Jaiswal का जवाब
Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिले। इस विवाद में यशस्वी के बर्ताव पर सवाल खड़े किए गए।
दरअसल, यशस्वी को आउट करने के बाद फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने कुछ ऐसा कहा था, जो भारतीय बल्लेबाज को रास नहीं आया था। पवेलियन की ओर जा रहे यशस्वी अचानक से फर्नांडो की तरफ मुड़े और उन्होंने अपना हेलमेट श्रीलंका के तेज गेंदबाज के सिर से टकराया। दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी माना कि यशस्वी को फर्नांडो के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था। Read More...
Related Cricket News for Sl vs ind test series - Tesst
SL vs IND 2nd Test: बारिश ने डाला खलल, शतक के करीब जुरेल, टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 475/8
Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टी-ब्रेक तक पहली पारी में 8 विकेट खोकर 475 रन बना लिए हैं। बारिश के चलते दूसरे सेशन का खेल रोकना पड़ा और समय से पहले टी-ब्रेक लिया गया है।
By IANS News • 1 month ago
Colombo में टूटेगा Sri Lanka का घमंड! मैदान पर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी Shubman Gill की सेना
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
By IANS News • 1 month ago
SL vs IND 1st Test: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 6 विकेट
भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। मानव सुथार की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को पांचवें दिन दूसरे सेशन में दूसरी पारी में 206 रन पर समेट कर गाले टेस्ट अपने नाम किया। जीत के साथ 2 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है।
By IANS News • 1 month ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 23 Sep 2026 11:30
-
- 18 Sep 2026 01:51
-
- 18 Sep 2026 08:56
-
- 17 Sep 2026 08:36
Advertisement