Simarjeet singh: Cricket News & Match Updates
4,4,0,6,0,6: Ex-SRH ऑलराउंडर ने की सिमरजीत सिंह की सुताई, SRH के नए बॉलर के 1 ओवर में ठोके 20 रन; देखें VIDEO
आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 19वां मुकाबला बीते रविवार, 6 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 7 विकेट से हराकर धूल चटाई। GT की इस जीत में एक्स SRH ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी अहम रोल निभाया और 29 बॉल पर 49 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच उन्होंने SRH के नए तेज गेंदबाज़ सिमरजीत सिंह (Simarjeet Singh) को एक ओवर में चौके-छक्के जड़ते हुए 20 रन ठोके।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के छठे ओवर में देखने को मिली। वाशिंगटन सुंदर टीम के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे, जिन्होंने सनराइजर्स के तीसरे पेसर सिमरजीत सिंह को पहली ही गेंद से टारगेट करने का फैसला किया। Read More...