Shubman gill: Cricket News & Match Updates
12 मैचों में 601 रन! Shubman Gill ने रचा इतिहास, Virat Kohli और Sachin Tendulkar की खास रिकॉर्ड लिस्ट में हुए शामिल
Shubman Gill Record: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बीते रविवार, 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 60वें मुकाबले में 53 बॉल पर 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 93 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि शुभमन गिल ने एक गज़ब कारनामा करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) जैसे दिग्गजों की खास रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 93 रनों की इनिंग खेलने के साथ ही अब शुभमन गिल आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 12 मैचों में 601 रन पूरे कर चुके हैं। इसी के साथ अब वो बतौर कैप्टन आईपीएल में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले छठे कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल ने इस रिकॉर्ड लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी की है। Read More...