Advertisement
Advertisement

Shubman gill video

VIDEO: बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं हैं शुभमन गिल, एंट्री देखकर लड़कियां हो गई फ्लैट
Image Source: Google

VIDEO: बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं हैं शुभमन गिल, एंट्री देखकर लड़कियां हो गई फ्लैट

By Shubham Yadav April 17, 2024 • 17:15 PM View: 461

शुभमन गिल देश के सबसे लोकप्रिय युवा क्रिकेटरों में से एक हैं और उन्हें विराट कोहली का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है। शुभमन अपनी बल्लेबाजी के अलावा और फैशन स्टाइल के लिए भी फैंस के बीच काफी पोपुलर हैं और उनकी फीमेल फैंस में भी काफी पोपुलेरिटी है। इसका एक उदाहरण हमें तब देखने को मिला जब गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस और कैपिटल्स के बीच मुकाबले से पहले टीम होटल में चेक इन किया।

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि गिल हीरो की तरह होटल में एंट्री कर रहे हैं और उनके स्वागत के लिए खड़ी महिला फैंस उन्हें देखकर उनपर सचमुच फिदा हो जाती हैं। इस वीडियो को टाइटन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किया है जिसमें महिला फैंस को देखा जा सकता है, जो होटल स्टाफ का हिस्सा लगती हैं और वो शुभमन गिल को देखकर उन पर फिदा हो रही हैं।

Related Cricket News on Shubman gill video