Shubman gill injured: Cricket News & Match Updates
Team India के लिए बुरी खबर, Injury के चलते वॉर्मअप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे Shubman Gill
भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के चलते वॉर्मअप मुकाबले के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।
शुभमन गिल की जगह पर केएल राहुल वॉर्मअप मैच में टॉस के लिए उतरे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपडेट दिया। बीसीसीआई ने बताया, "गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) में चोट लग गई थी। एहतियात के तौर पर, वह श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्मअप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।" गिल की चोट ने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। टीम इंडिया यही उम्मीद करेगी कि कप्तान गिल की यह चोट ज्यादा गंभीर न हो। Read More...