Sherfane rutherford: Cricket News & Match Updates
T20 WC 2024: जीत की हैट्रिक के साथ वेस्टइंडीज सुपर 8 में पहुंची, न्यूजीलैंड की राह हुई मुश्किल, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) के तूफानी अर्धशतक और अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph), गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने गुरुवार (13 जून) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया। लगातार तीसरी जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम सुपर 8 राउंड में पहुंच गई है, वहीं न्यूजीलैंड की राह बहुत मुश्किल हो गई है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को 20 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरने से कीवी टीम संभल नहीं सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 33 गेंदों में 40 रन औऱ फिन एलन ने 23 गेंदों में 26 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिका। जिसके कारण न्यूजीलैंड 9 विकेट गवाकर 139 रन तक ही पहुंच पाई। Read More...