Shamar joseph: Cricket News & Match Updates
Beau Webster के उड़ गए तोते, Shamar Joseph ने बुलेट बॉल डालकर किया क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Shamar Joseph Video: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के यंग गन गेंदबाज़ शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारबाडोस में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले (WI vs AUS 1st Test) में बीते बुधवार, 25 मई को गज़ब गेंदबाज़ी की और 16 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच शमर जोसेफ ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर (Beau Webster) का भी विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Windies Cricket ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 25 वर्षीय शमर ऑफ स्टंप की लाइन पर गेंद डिलीवर करते हुए स्टंप को टारगेट करते हैं। ये एक बेहद ही तेज गेंद होता है जिसके जवाब में ब्यू वेबस्टर गेंद को डिफेंस करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां वो पूरी तरह चकमा खा जाते हैं और इसके बाद शमर के हाथों से निकाल बॉल सीधा ऑफ और मिडिल स्टंप से टकराते हुए उसके ऊपर रखी बेल्स हवा में उड़ा देता हैं। Read More...