Shahid kapoor lords: Cricket News & Match Updates
शाहिद कपूर ने लॉर्ड्स में खेला क्रिकेट, वायरल हो रही हैं खूबसूरत तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहिद लॉर्ड्स स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे हैं। तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है कि ये एक दोस्ताना मैच था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक हैंडल से भी कुछ तस्वीरें साझा की गईं, जिसमें वो इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ स्टीवन फिन से हाथ मिलाते हुए नज़र आ रहे हैं।
क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पहली बार 1884 में टेस्ट मैच खेला गया था और ये वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के फ़ाइनल की मेज़बानी भी कर चुका है। हाल ही में, इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फ़ाइनल खेला गया था, जिसमें 100,000 से ज़्यादा दर्शकों ने हिस्सा लिया था। Read More...
Related Cricket News for Shahid kapoor lords - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33