Shahid afridi: Cricket News & Match Updates
VIDEO: अफरीदी की तरह लंबे-लंबे छक्के मारती हैं आयशा, ये लड़की अकेले छीन सकती है भारत से मैच
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने टी-20 महिला वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। आज भारतीय टीम पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी ऐसे में हरमनप्रीत की टीम जीत के साथ शुरुआत करने के लिए बेताब होगी। हालांकि, केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मैच में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत के लिए मुसीबत बन सकती है।
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की तारीफ महान वसीम अकरम भी कर चुके हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की आक्रामक बल्लेबाज आयशा नसीम की जिन्हें लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। अकरम ने पिछले महीने आयशा का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें आयशा को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ एक लंबा छक्का लगाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अकरम ने लिखा था कि ये लड़की सीरियस टैलेंट है। Read More...