Shah rukh khan: Cricket News & Match Updates
VIDEO: नहीं थम रहा KKR में बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को लेकर बवाल, शिवसेना ने शाहरुख खान को भी लपेटे में लिया
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम में शामिल करने का फैसला अब खेल से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का रूप ले चुका है। पहले इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कुछ धार्मिक हस्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं और अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की एंट्री के बाद विवाद और तेज़ हो गया है।
गुरुवार को शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने KKR के मालिक शाहरुख खान पर सीधा निशाना साधते हुए कड़ा बयान दिया। दुबे ने कहा कि यदि शाहरुख खान बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने का फैसला लेते हैं, तो पार्टी उनकी सराहना करेगी और उन्हें सम्मान देगी। हालांकि, उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि यदि मुस्तफ़िज़ुर रहमान को IPL में खेलने दिया गया और फ्रेंचाइज़ी ने उनसे जुड़ी गतिविधियों से मुनाफा कमाया, तो उस धन के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। Read More...