Sanju samson: Cricket News & Match Updates
WI vs IND 3rd T20I: यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं टी20 डेब्यू, इन 3 खिलाड़ियों के सिर मंडराया बाहर होने का खतरा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसके शुरुआती दोनों ही मुकाबले कैरेबियाई टीम ने जीतकर अपने नाम कर लिये हैं। वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है ऐसे में अब अगर मंगलवार (8 अगस्त) को प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेले जाने वाला तीसरा टी20 मुकाबला भी कैरेबियाई टीम मेहमान भारत को हरा देती है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। ऐसे में अब इंडियन टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव जरूर करना चाहेगी। यही वजह है युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
21 वर्षीय यशस्वी इंडियन टी20 स्क्वाड का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया और एक शतकीय पारी भी खेली। रेड बॉल क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद अब यशस्वी फटाफट फॉर्मेट में भी अपनी चमक बिखेरना चाहेंगे। इंडियन टीम के लिए मंगलवार को गुयाना में होने वाला टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला करो या मरो का मैच होगा, ऐसे में कप्तान हार्दिक इनफॉर्म बैटर यशस्वी को ईशान किशन, शुभमन गिल या संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर करके प्लेइंग इलेवन में जोड़ सकते हैं। Read More...