Sanju samson: Cricket News & Match Updates
क्या संजू खेलेंगे एशिया कप का पहला मैच? कैप्टन SKY ने दे दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
एशिया कप 2025 का आगाज़ आज यानि मंगलवार शाम अबू धाबी में होगा जहां अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें आमने-सामने होंगी लेकिन टीम इंडिया बुधवार को मेज़बान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीमें बुधवार शाम दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी।
इस मैच से पहले हर भारतीय क्रिकेट फैन के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या यूएई के खिलाफ मैच की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन नजर आएंगे? जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बेंच पर बैठाया जा सकता है, जबकि उप-कप्तान शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका दी जा सकती है। Read More...