Sanju samson: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: Sanju Samson ने खोला दिल, आखिर बता ही दिया कि क्यों छोड़ी Rajasthan Royals; देखें VIDEO
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होगा जिसके लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ खेलेगी। गौरतलब है कि इस रोमांचक टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले CSK के नए खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आखिरी अपना दिल खोला है और ये बता ही दिया है कि उन्होंने आखिरकार क्यों अपनी पिछली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने का फैसला किया।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हाल ही में संजू सैमसन केरल के तिरुवनंतपुरम में एक इवेंट में नज़र आए जहां पर ही उन्होंने ये खुलासा किया। वो बोले, "यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। अगर अब भी हमारा सामना उनसे होता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलूंगा।" Read More...