Saint lucia kings: Cricket News & Match Updates
W,W,W: Roston Chase ने हिला दी Trinbago Knight Riders की दुनिया, एक ही ओवर में ले लिए 3 विकेट; देखें VIDEO
Roston Chase Three Wickets Over Vs Trinbago Knight Riders Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 17वां मुकाबला गुरुवार, 27 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) ने 211 रन डिफेंड करके त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) को 36 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच SLK के कप्तान रोस्टन चेज (Roston Chase) ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से विपक्षी टीम की दुनिया हिला दी और उन्हें एक ही ओवर में तीन झटके दिए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के 8वें ओवर में घटी। यहां सेंट लूसिया किंग्स के लिए खुद कैप्टन रोस्टन चेज गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्हें सुनील नारायण ने पहली ही गेंद पर लंबा छक्का मार दिया। खास बात ये है कि इसके तुरंत बाद रोस्टन चेज़ ने सुनील नारायण को आईना दिखाया और उन्हें थोड़ी स्लो गेंद डिलीवर करके बैकवर्ड पॉइंट पर कैच आउट करा दिया। Read More...