Ruturaj gaikwad: Cricket News & Match Updates
IND vs SA: ऋतुराज गायकवाड़ साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से बाहर, 6000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल
India vs South Africa: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार (23 दिसंबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान गायकवाड़ के दाईं अनामिका उंगली में चोट लग गई थी। उनकी उंगली का स्कैन कराया गया और विशेषज्ञ परामर्श के बाद वह साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए। गायकवाड़ अब आगे के इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए जाएंगे।
गायकवाड़ की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में ईश्वरन ने शानदार प्रदर्शन किया है। 88 फर्स्ट क्लास मैच में 47.24 की औसत से 6567 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 22 शतक और 26 अर्धशतक भी बनाए हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए भी इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं। Read More...