Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
हर्शल गिब्स ने चुने इतिहास के सर्वश्रेष्ठ 3 बेस्ट टी20 बल्लेबाज, रोहित शर्मा को नहीं दी जगह
साउथ अफ्रीका के दिग्गज ओपनर हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) ने मौजूदा समय के तीन बेस्ट टी-20 बल्लेबाजों का नाम बताया है। हर्शल गिब्स जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 90 टेस्ट, 248 वनडे और 23 टी-20 मैच खेले हैं उन्होंने तीन बेस्ट टी-20 बल्लेबाजों की लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी को चुना है। हर्शल गिब्स ने रोहित शर्मा, एम एस धोनी को छोड़कर अपने फेवरेट क्रिकेटर की लिस्ट में विराट कोहली को शामिल किया है। विराट कोहली टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक है।
विराट कोहली ने 97 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 51.50 की जबरदस्त औसत और 137.68 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 3296 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल क्रिकेट में भी विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा है। विराट कोहली के नाम 207 आईपीएल मैचों में 6283 रन दर्ज हैं। विराट कोहली ने IPL में 5 शतक भी लगाए हैं। Read More...