Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
रोहित के छक्के से नन्ही बच्ची का हुआ बुरा हाल, थम गई थी खिलाड़ियों की धड़कने; देखें VIDEO
भारत इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच पूरा हो चुका है, जिसे भारतीय टीम ने बेहद आसानी से 10 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने मेहमानों के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने बेहद ही आसानी से प्राप्त कर लिया। लेकिन इसी बीच एक बेहद ही अप्रिय घटना घटी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
दरअसल, रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 5वें ओवर में एक छक्का जड़ा था जो कि सीधा स्टैंड्स पर बैठी एक नन्ही बच्ची को जाकर लगा। इस घटना के बाद वह छोटी सी बच्ची बेहद दर्द में दिखी जिसके कारण मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी काफी चिंतित नज़र आए। प्लेयर्स के रिएक्शन देखकर माहौल की गंभीरता को साफ समझा जा सकता था। यही वज़ह है गेम थोड़ी देर रोका भी गया और इंग्लैंड के फिजियो तुरंत भागते हुए नन्ही बच्ची की मदद करने पहुंचे। Read More...