Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
Live मैच में रोहित शर्मा के हाथ से निकला खून, दर्द से करहाते नज़र आए हिटमैन; देखें VIDEO
Rohit Sharma Injured: भारत बांग्लादेश वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। दरअसल, फील्डिंग के दौरान हिटमैन स्लिप पर तैनात थे, तभी एक गेंद उनके बाएं हाथ पर जोर से आकर लगी। इस घटना के बाद रोहित दर्द से करहाते कैमरे में कैद हुए। रोहित के हाथ से खून भी निकल रहा था जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। खबरों के अनुसार रोहित को एक्स-रे के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।
भारतीय टीम को हुआ दोहरा नुकसान: जहां एक तरफ इस घटना के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हुए, वहीं दूसरी तरफ ब्लू आर्मी को एक विकेट मिल सकता था जो कि नहीं मिला। यह घटना दूसरे ओवर में घटी। सिराज के ओवर में अनामुल हक ने मिस टाइम किया था। अगर रोहित ठीक तरीके से यह कैच कर लेते तो इंडिया दोहरे नुकसान से बच सकता था। हालांकि इस घटना के तुरंत बाद सिराज ने अनामुल को एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन वापस भेजा। Read More...