Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
Lord शार्दुल ने दिखाया अपना जलवा, ऐसे किया ब्रैंडन किंग को क्लीन बोल्ड,देखें VIDEO
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने शानदार गेंद डालते हुए ब्रैंडन किंग (Brandon King) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ठाकुर ने उन्हें जल्दी आउट करते हुए तगड़ा झटका दे दिया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना है जिसे ठाकुर ने सही साबित कर दिया है।
पारी का 9वां ओवर करने आये ठाकुर ने तीसरी गेंद आगे डाली जो टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर गयी। वहीं किंग क्रीज पर खड़े रह गए और गेंद ने मिडिल स्टंप उड़ा दिया। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज किंग ने 23 गेंद में 3 चौको की मदद से 17 रन बनाये। ठाकुर की जिस गेंद पर वो क्लीन बोल्ड हुए उसे वो बिल्कुल भी नहीं पढ़ पाए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 23 ओवर में 114 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव को मिले। वहीं 3 विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में गए। एक-एक विकेट हार्दिक पांड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर को मिले। Read More...