Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
'रोहित शर्मा शायद दुनिया का सबसे बदकिस्मत आदमी है', करोड़ों दिल तोड़ने के बाद ट्रेविस हेड का बयान
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप जिताने में ट्रेविस हेड ने अहम भूमिका निभाई। हेड ने आउट होने से पहले 120 गेंदों में 137 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके चलते भारत के 240 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।
हेड को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। वहीं, फाइनल में जीत के बाद हेड ने रोहित शर्मा को दुनिया का सबसे बदकिस्मत शख्स बताया। हेड ने मैच के बाद कहा, 'इसकी उम्मीद कभी नहीं की थी, दस लाख वर्षों में भी नहीं, ये वास्तव में एक असाधारण दिन होगा। घर पर सोफ़े पर बैठने से कहीं बेहतर है। योगदान देकर वास्तव में खुशी हुई, मैंने जो पहली बीस गेंदें खेलीं, उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला और हां, मैं अपनी पारी को जारी रखने में सक्षम रहा। जिस तरह से मिचेल मार्श आये और खेल को आगे बढ़ाया, उसने माहौल तैयार कर दिया।' Read More...