Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'ओह लैरी पाजी की हाल चाल', रोहित शर्मा का एक और मज़ेदार वीडियो वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत आज यानि 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से करेगी। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रसिद्ध एनबीए ट्रॉफी के साथ एक फोटोशूट भी करवाया। रोहित ने जिस एनबीए ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई, उसे लैरी ओ'ब्रायन ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है।
शुक्रवार, 31 मई को 7 तारीख से शुरू होने वाले सेल्टिक्स और मावेरिक्स फाइनल को बढ़ावा देने के लिए एनबीए ट्रॉफी टूर के दौरान, ये प्रसिद्ध ट्रॉफी न्यूयॉर्क के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंची, जहां रोहित ने वर्ल्ड कप के साथ-साथ इस ट्रॉफी के साथ भी फोटो खिंचवाई और वो काफी मस्ती के मूड में भी दिखे। एनबीए सोशल मीडिया टीम से बात करते हुए, शर्मा ने अपने पसंदीदा एनबीए खिलाड़ियों के बारे में भी बात की, जब उनसे पूछा गया कि लैरी ओ'ब्रायन ट्रॉफी को देखकर उन्हें किसकी याद आती है तो उन्होंने कई खिलाड़ियों के नाम लिए। Read More...