Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
हो गई भविष्यवाणी! ये है Rohit Sharma के बाद अगले इंडियन कैप्टन का नाम
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 37 साल के हो गए हैं, ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि हिटमैन के बाद भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन होगा? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने भविष्यवाणी करते हुए इस मुश्किल सवाल का जवाब दिया है।
DK ने क्रिकबज पर फैंस के सवाल का जवाब देते हुए दो खिलाड़ियों के नाम लिये जो कि भविष्य में रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में सीधे दो खिलाड़ियों के नाम आते हैं, जो युवा है और उनमे क्षमता है। वे भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। पहला ऋषभ पंत और दूसरा शुभमन गिल। दोनों ही आईपीएल में कप्तानी करते हैं और उन्होंने भारतीय टीम की भी कप्तानी की है। उनके पास भविष्य में टीम इंडिया के लिए तीन फॉर्मेट में कैप्टेंसी करने का मौका होगा।' Read More...